REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists Download in pdf

REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists Download in pdf REET 2021 L-1 के NTSP 12248 की सूची जिला वाईज Download in pdf राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी REET-2021 का रिजल्ट: राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 अंतर्गत अध्यापक लेवल प्रथम के 15500 पदों पर दिनांक 31- 12- 2021 को जारी विज्ञप्ति के क्रम में दिनांक 17 अप्रैल 2022 को प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थियों की सूची व कट ऑफ़ मार्क्स जारी कर दिए गए है।

Name of RecruitmentRajasthan Teachers Recuretment 2021-22
Total Posts15500
DepartmentEducation Department
Final Cutoff Marks Date 17-04-2022
Final Cutoff Marks ListsCLICK HERE
Final Selection ListsDownload
District Wise Final Selection ListsNTSP || TSP
District Allotment ListsCLICK HERE
Official websitehttps://education.rajasthan.gov.in

विभिन्न श्रेणी के अनुसार Cutoff Marks(NTSP Gen Teacher)

कैटेगिरी Final चयन सूची
सामान्य 133
सामान्य महिला 133
EWS सामान्य 129
EWS महिला 129
OBC सामान्य 131
OBC महिला 131
MBC सामान्य 127
MBC महिला 127
SC सामान्य 125
SC महिला 125
ST सामान्य 117
ST महिला 117
सहरिया सामान्य 61
सहरिया महिला 61
विशेष योग्यजन 96/125/88/61
उत्कृष्ट खिलाडी 77
भूतपूर्व सैनिक 75

REET 2021 विभिन्न श्रेणी के अनुसार जिला वाइज रिक्त पद (NTSP Gen Teacher)

REET 2021 विभिन्न श्रेणी के अनुसार जिला वाइज रिक्त पद

REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists

REET 2021 विभिन्न श्रेणी के अनुसार जिला वाइज चयन सूचियाँ (NTSP Gen Teacher)

NOTE- About REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists

  • यह REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists सूची विभाग द्वारा जारी अंतिम चयन सूची से तैयार की गई है इसमें किसी भी प्रकार की भिन्नता होने पर विभाग द्वारा जारी सूची ही मानी जाएगी |
  • इस सूची का निर्माण केवल सूचना हेतु किया गया है |
  • इस सूची में जिले का नाम पूर्व में जारी दस्तावेज सत्यापन जिले के नाम से किया गया है |
  • अत: कुछ के गृह जिला अलग हो सकते हैं |
  • बाहरी राज्य के निवासियों को बीकानेर जिला दिया गया था सत्यापन के लिये जिससे उनको बीकानेर में दर्शाया गया है |
  • अन्य जिले की REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists सूची आपको WWW.RJTEACHERS.COM की वेबसाइट पर मिल जाएगी

यदि आप चाहते हैं की लिस्ट सबसे पहले आप को मिले तो आप हमारे जिला ग्रुप से या टेलीग्राम ग्रुप से जरुर जुड़ें

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

एल-1 के 15500 पदों के लिये जारी इस प्रक्रिया को काफी लम्बा समय हो चुका है किन्तु अब इस का अंतिम समय है और संभावना जताई जा रही है की जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी किये जा सकते हैं ।

REET 2022 NEWS:

शिक्षक भर्ती 2022 लेवल-1: जनरल में 88.66% और ओबीसी में 87.33% वालों को ही मिलेगी नियुक्ति

बीकानेर 4 साल बाद हुई शिक्षक भर्ती, पिछली भर्ती से 10500 पद कम; नतीजा-जनरल की मेरिट में 14.66% का इजाफा, नॉन टीएसपी की प्रत्येक कैटेगरी में 12-14% अधिक रही मेरिट शिक्षा विभाग ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा- 2022 में लेवल वन के 15500 पदों पर चयनित कैंडिडेट को नियुक्ति की तैयारियां शुरू कर दी है।

REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists

नए शिक्षा सत्र में राज्य के स्कूलों को 15500 नए शिक्षक मिलेंगे। चार साल बाद हुई भर्ती परीक्षा के चलते कंपटीशन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। जनरल कैटेगरी में 150 में से 133 मार्क्स हासिल करने वाले कैंडिडेट को ही नौकरी मिलेगी। जबकि शिक्षक भर्ती 2018 में यह आंकड़ा 111 के करीब था। यानी नॉन टीएसपी की जनरल मेरिट में 74% अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिल गई थी। लेकिन इस बार कटऑफ में 22 नंबर की बढ़ोतरी हुई है। REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists

यह बढ़ोतरी केवल जनरल कैटेगरी में ही नहीं है, बल्कि ओबीसी, एमबीसी, एससी, एसटी सभी वर्गों में 12 से 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चार साल पहले 2018 में लेवल वन के 26 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। जबकि इस बार 15500 पदों पर ही भर्ती होगी। हालांकि मेरिट में बढ़ोतरी के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। जैसे चार सालों की देरी के साथ-साथ पिछली बार के मुकाबले इस बार लेवल-वन के 10,500 पद कम होना। REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists

इसके अलावा भर्ती परीक्षा में नकल को लेकर सवाल भी उठे। राज्य सरकार को लेवल सैकंड की परीक्षा ही रद्द करनी पड़ी। भास्कर INSIGHT- 15500 पदों पर 1.25 लाख दावेदार, पिछली भर्ती में 26 हजार पदों पर इसके आधे थे राज्य में लेवल वन के 15500 पदों पर इस बार 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। ये पिछली शिक्षक भर्ती 2018 के मुकाबले 48 हजार अधिक है।

वहीं पिछली बार के मुकाबले इस बार लेवल-वन के पद भी 10,500 कम हैं। नतीजा पिछली बार के मुकाबले इस बार लेवल-वन में सामान्य की मेरिट 88.66% पहुंच गई। पिछली शिक्षक भर्ती 2018 में लेवल-वन के 26 हजार पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को 77 हजार आवेदन प्राप्त हुए। पहले जनरल की कट ऑफ 74% थी। REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists

शिक्षक भर्ती 2022 में पहली बार 10% ईडब्ल्यूएस के कोटे को शामिल किया गया है। वही एमबीसी के कोटे में 4% की बढ़ोतरी की गई है। शिक्षक भर्ती 2022 में ईडब्ल्यूएस कोटे की मेरिट 86% रही है। जो ओबीसी से 1.33% कम है।

3 thoughts on “REET 2021-22 L-1 District wise Final Selection Lists Download in pdf”

  1. Pingback: Art And Culture of Rajasthan: RPSC में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवाल - RJ Teachers
  2. Pingback: REET 2021 L-1 District Allotment Lists Download in pdf - RJ Teachers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *